Friday, March 5, 2021

राजस्थान रोजगार मेला 2021: Apply Online | Rajasthan Rojgar Mela

 Rajasthan Kota, Jaipur, Sikar Rojgar Mela | राजस्थान रोजगार मेला 2021 | Rajasthan Rojgar Mela 2021 Registration | Apply Online Rajasthan Rojgar Mela | Rajasthan Job Fair | job fair in rajasthan 2021

दोस्तों इस राजस्थान रोजगार मेला 2021 का आयोजन राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए किया गया है | इस कार्यक्रम के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे | राज्य के जो भी शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं वह इस रोजगार मेला के अंतर्गत भाग ले सकते हैं और अपने लिए रोजगार पा सकते हैं | राजस्थान में सेवायोजन कार्यालयों द्वारा निजी इलाकों में भी बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बहुत ज्यादा प्रयत्न किए जा रहे हैं |


राजस्थान रोजगार मेला 2021 क्या है?

बेरोजगार अभ्यर्थियों और नियोजक ओ को सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक ही जगह पर आमंत्रित करके रोजगार मेलों को आयोजित किया जाता है | अलग-अलग कंपनियां इस कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी कंपनियों में रिक्त जगहों को भरने के लिए आए हुए बेरोजगार युवाओं को चुन सकती हैं और बेरोजगार युवा अपनी इच्छा के अनुसार संस्था या कंपनी का चयन स्वयं ही कर सकते हैं | भाग लेने वाले बेरोजगार युवाओं की शैक्षिक योग्यता इस राजस्थान रोजगार मेला 2021 के अंतर्गत 10वीं, 12वीं,BA, B.sc, Sc, B.com, MA डिप्लोमा आदि होनी चाहिए | तभी वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं

Rajasthan Jan Soochna Portal 2021: Apply Online

राजस्थान रोजगार मेला 2021 मैं ऑनलाइन अप्लाई

मित्रों इस रोजगार मेले के अंतर्गत भाग लेने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा | युवाओं की तरह नियोजन भी इस सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण इस राजस्थान रोजगार मेला 2021 के अंतर्गत करा सकते हैं | पंजीकरण के पश्चात नियोजन अपनी कंपनी या संस्थान अपनी कंपनियों की रिक्तियों को इस सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करा सकते हैं या स्वयं ही कर सकते हैं | यह रिक्तियां बेरोजगार युवाओं की शैक्षिक योग्यता, अनुभव के अनुसार अपलोड की जाती है |

राजस्थान रोजगार मेला 2021 का मुख्य उद्देश्य

इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य में बहुत से ऐसे बेरोजगार युवा हैं जो शिक्षित होने के बावजूद भी उन्हें कोई भी नौकरी नहीं मिल पाती है | इसलिए राजस्थान राज्य सरकार ने इस रोजगार मेले का आयोजन आरंभ किया है | इस कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान के जो बेरोजगार युवा हैं उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर उन को रोजगार उपलब्ध कराना है | युवाओं के भविष्य को इस राजस्थान रोजगार मेला 2021 के अंतर्गत उज्जवल बनाना है और बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त भी बनाना है |

Read also - WB फ्री टैबलेट योजना

राजस्थान रोजगार भर्ती के लिए विभागों की सूची

इस योजना के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाला राजस्थान रोजगार मेला 2021 के अंतर्गत नीचे दिए गए विभिन्न क्षेत्रों, विभागों में भर्ती की जाएंगी जिनकी पूरी जानकारी हमने निम्न प्रकार दी है |

  • टेलीकॉम सेक्टर
  • बैंकिंग एंड फाइनेंस
  • रिटेल
  • इंफ्रास्ट्रक्चर
  • बी पी ओ
  • इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल
  • फार्मा
  • आईटी एंड आईटीईएस सेक्टर

राजस्थान रोजगार मेला 2021 की पात्रता और दस्तावेज

  • आवेदक की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए
  • आवेदन जो है वह राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र आधार कार्ड

राजस्थान रोजगार मेला 2021 में आवेदन करने की प्रक्रिया

जो भी राज्य के इच्छुक लाभार्थी राजस्थान रोजगार मेला 2021 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो वह नी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनको फॉलो करें |

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्थान रोजगार मेला 2021 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा |
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होमपेज खुलकर आ जाएगा |
  • इस होम पेज पर आपको Job seeker : Quick Registration  का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा |
  • इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, क्वालीफिकेशन डीटेल्स और पता आदिम भरना होगा
  • सारी जानकारी सही-सही भरने के पश्चात एक बार फिर से फोन को अच्छे से चेक कर लें |
  • और फिर चेक करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें |
  • इस तरह से सफल पंजीकरण के पश्चात आपको लॉग इन करना होगा |
  • लॉग इन करने के लिए आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा |

रोजगार मेला कंपनी पंजीकरण की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा |
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा |
  • इस होम पेज पर आपको यूजर मैनुअल का सेक्शन दिखाई देगा  |
  • आपको इस सेक्शन में से आपको कंपनी रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा |
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने अगले पेज पर कंपनी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की पीडीएफ खुलकर आ जाएगी |
  • आप इस पीडीएफ की परिया को देखकर स्टेशन कर सकते हैं| 

कंक्लुजन

प्रिय मित्रों आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान रोजगार मेला 2021 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है | यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं |

Read more other info : Click here

No comments:

Post a Comment